उत्तराखंडदेश

बद्रीनाथ में चढ़ावा चोरी और गोपेश्वर में प्राधिकरण हटाने की मांग

बद्रीनाथ में चढ़ावा चोरी और गोपेश्वर में प्राधिकरण हटाने की मांग

हिम उत्तराखंड न्यूज संपादक 

कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया, मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

गोपेश्वर।

बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर शुक्रवार को कांग्रेसजनों ने बीकेटीसी अध्यक्ष के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेसजनों ने बदरीनाथ में चढ़ावा चोरी मामले की निष्पक्ष जांच किए जाने तथा नगर क्षेत्र गोपेश्वर से जिला विकास प्राधिकरण के काले कानून को शीघ्र हटाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सरकार एवं बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार एवं बीकेटीसी अध्यक्ष का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

इस मौके पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बदरीनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे पवित्र धाम में चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोपों ने श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत किया है। इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच किसी सिटिंग जज की निगरानी में कराई जानी चाहिए, ताकि सत्य सामने आ सके और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित हो।

प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि नगर क्षेत्र गोपेश्वर में लागू प्राधिकरण के काले कानूनों के कारण आम जनता अनेक समस्याओं का सामना कर रही है। जनभावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार को तत्काल गोपेश्वर नगर क्षेत्र से प्राधिकरण को हटाना चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि बदरीनाथ धाम के चढ़ावा प्रकरण की सिटिंग जज की निगरानी में जांच नहीं कराई गई और गोपेश्वर से प्राधिकरण को शीघ्र समाप्त नहीं किया गया तो क्षेत्रीय जनता के सहयोग से व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष धीरेन्द्र गरोडिया, अरविंद नेगी, सूर्य प्रकाश पुरोहित, रविन्द्र बर्त्वाल,भगत कनियाल, गिरीश आर्य, कुंवर सिंह भंडारी, सोहन आर्य, महेंद्र नेगी, गोवर्धन टम्टा, जयवीर ‌नेगी, विजय नेगी आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button