*गौचर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत छात्राओं को दिलाई शपथ*

*चमोली, 31 अक्टूबर 2026 (सू.वि.)*
हिम उत्तराखंड न्यूज संपादक
*सुरक्षित बचपन अभियान के तहत पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर में आयोजित हुआ कार्यक्रम*
*गौचर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत छात्राओं को दिलाई शपथ*
बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने और बच्चों के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बाल विकास विभाग, जनपद चमोली की ओर से संचालित सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या सुमन ध्यानी, शिक्षिका रेखा राणा, विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) की अध्यक्ष काजल भंडारी, जेंडर स्पेशलिस्ट दिव्या रावत एवं केंद्र प्रशासिका रश्मि रावत सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्राओं ने प्रतिभाग किया।



