
विकासनगर !
शक्ति नहर में दो मासूम बेटियों संग कूदी महिला, स्थानीय लोगों ने बच्चों की बचाई जान !
हिम उत्तराखंड न्यूज संपादक
कोतवाली विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत शक्ति नहर पुल नंबर-1 के पास शुक्रवार शाम एक महिला अपनी दो मासूम बेटियों के साथ नहर में कूद गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई !
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए नहर में बह रही दोनों बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बच्चियों में 3 वर्षीय आरवी तथा करीब 6-7 माह की एक अन्य मासूम शामिल है !
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
बताया जा रहा है कि महिला की पहचान किरन के रूप में हुई है। घटना के बाद से महिला लापता है, जिसकी तलाश में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा शक्ति नहर में सर्च अभियान चलाया जा रहा है !
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है !
—-



