
#उत्तराखंड अल्मोड़ा में फिर दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत…..
हिम उत्तराखंड न्यूज संपादक
अल्मोड़ा जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार दोपहर लमगड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार चालक घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार डायल 112 पर मिली कि सूचना पर SO भतरौजखान अपनी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे जहां मौके पर राजस्व, SDRF व स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रही। मौके पर देखा तो एक बहन 150 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ था, रेस्क्यू अभियान के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों की मृत्यु होने की पुष्टि हुई।
जिनमें 1- भुवन पुत्र दीवान राम निवासी ग्राम सनेटी तहसील रानीखेत तथा
2- कैलाश चंद्र पुत्र बहादुर राम निवासी ग्राम दौड़ाखाल तहसील रानीखेत उम्र 32 वर्ष की पहचान हुई है, जबकि तीसरे मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया गया कि तीनों व्यक्ति जागरी का कार्य करते थे, जो रात्रि में जागर लगाकर वापस अपने घर जा रहे थे। पुलिस द्वारा तीनों मृतकों को मौके से रेस्क्यू कर मोर्चरी रानीखेत भिजवाया जा रहा है तथा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।



