उत्तराखंड

चंपावत से शर्मसार करने वाला मामला ,नाबालिग बच्ची के साथ चाकू की नोंक पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया है।

चंपावत से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नाबालिग बच्ची के साथ चाकू की नोंक पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। 

हिम उत्तराखंड न्यूज संपादक 

वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी बच्ची को बंद कमरे में छोड़ फरार हो गए। घटना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर की है।

मिली जानकरी के अनुसार 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा 5 मई की शाम को दोस्त की मेहंदी में शामिल होने के लिए घर से निकली थी।

लेकिन देर रात भी वो घर नहीं लौटी। पिता ने बताया कि रात करीब 10 बजे बेटी का फोन आया, जिसके तुरंत बाद फोन स्विच ऑफ हो गया।

अनहोनी की आशंका को देख परिजन पुलिस के पास गए। देर रात बच्ची की तलाश शुरू की। सुबह करीब 4 बजे नाबालिग एक बंद कमरे में निवस्त्र अवस्था में मिली और उसके हाथ-पांव भी बंधे हुए थे।

पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है आरोपितों में एक भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष, पूर्व प्रधान और एक छात्र शामिल है। आरोपी छात्र पूर्व प्रधान का भतीजा है।

बताया जा रहा है कि बच्ची के पिता बीमार रहते हैं। पिता को इलाज के लिए ही वे गांव से चंपावत लेकर आई थी।

स्कूल की छुट्टी के बाद बच्ची आइसक्रीम पार्लर में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर बीमार पिता का इलाज करवा रही थी।

चम्पावत में 16 साल की नाबालिग युवती के साथ गैंग रेप करने वाले यह तीन शैतान राक्षसो के नाम !

विनोद सिंह रावत, नवीन सिंह रावत और पूरन सिंह रावत (पूर्व प्रधान )

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button