
हिम उत्तराखंड न्यूज संपादक
*दिनांक 19/4/26*
*ऑपरेशन प्रहार*
*कोतवाली पटेलनगर*
*एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी/अवैध बिक्री करने वालों पर दून पुलिस का बड़ा प्रहार*
*एसएसपी दून के निर्देशन में रसोई गैस संकट के बीच गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का खुलासा*
*गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी/अवैध बिक्री में संलिप्त 01 अभियुक्त को चेकिंग अभियान के दौरान किया गिरफ्तार*
छापेमारी में अभियुक्त के कब्ज़े से 32 अवैध LPG सिलेंडर बरामद*
वर्तमान में चल रहै घरेलु गैस सिलेंडरों की सप्लाई के संकट के चलते एस एस पी दून द्वारा गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री तथा कालाबाजारी पर अंकुश लगाने तथा उक्त अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कानून कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली पटेल नगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाकर थाना क्षेत्र में सघन चैकिंग की गई, जिसके फलस्वरूप दिनांक 18/4/26 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर निरंजनपुर सब्जी मंडी के पास स्थित बंद पड़े पेट्रोल पंप के पीछे एक कमरे से एलपीजी सिलेंडरों की अवैध बिक्री तथा कालाबाजारी करते हुए एक व्यक्ति को भारी मात्रा में एलपीजी सिलेंडरों के साथ पकड़ा। पकड़े व्यक्ति द्वारा बरामद सिलेंडरों का उपयोग अवैध भंडारण एवं काला बाजारी के उद्देश्य से किया जा रहा था। जिस पर खाद्य एवं पूर्ति विभाग के सक्षम अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर मौके पर मौजूद व्यक्ति के विरुद्ध थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 250/26, धारा- 3/7 आवश्यक वस्तु सेवा अधिनियम पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
भूपेन्द्र मंडल पुत्र हरिचरण मंडल निवासी गांव कुमरा बिसनपुर जिला सीतामढ़ी बिहार उम्र 38 वर्ष हाल निवासी निकट शिव मंदिर ब्रह्मपुरी थाना पटेलनगर देहरादून।
*बरामदगी*
LPG घरेलू सिलेंडर भरे- 21
LPG घरेलू सिलेंडर खाली- 6
LPG कमर्शियल सिलेंडर भरे- 1
LPG पेट्रोमैक्स सिलेंडर भरे- 4
*पुलिस टीम*
1- निरीक्षक विनोद गुसांईं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर
2- SI प्रवीण सिंह पुंडीर चौकी प्रभारी बाजार
3- HC सुशील
4- C प्रवीण



