उत्तराखंडदेश

चार धाम यात्रा यमुनोत्री-गंगोत्री के खुले कपाट

चार धाम यात्रा यमुनोत्री-गंगोत्री के खुले कपाट

हिम उत्तराखंड न्यूज संपादक 

विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ छह माह के लिए कपाट खुले

उतरकाशी। बड़कोट चार धाम यात्रा का शुभारंभ यमुनोत्री के कपाट दर्शनार्थ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गये हैं।अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट रविवार को विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। यमुना के कपाट शुभ लग्नानुसार दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर कपाटोद्घाटन हुआ, जिसके साथ ही ग्रीष्मकालीन चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ भी हो गया। कपाट खुलने के बाद अब आगामी छह माह तक देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु यमुनोत्री धाम में मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे।अक्षय तृतीया के अवसर पर सुबह मां यमुना की शीतकालीन गद्दी स्थल खुशीमठ ‘खरसाली’ से पारंपरिक विधि-विधान के साथ डोली यात्रा प्रारंभ हुई। शनिदेव की डोली की अगुवाई में सुबह साढ़े आठ बजे मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने भव्य ढंग से मां यमुना को विदाई दी गई। पूरे यमुनोत्री धाम क्षेत्र पारंपरिक वाद्य यंत्रों व आईटीबीपी देहरादून के बैंड की धुन से गुंजायमान रहा तथा मां यमुना के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।खुशीमठ से प्रस्थान करने के बाद डोली यात्रा यमुनोत्री धाम पहुंची, जहां हवन-पूजन एवं विधिवत अनुष्ठान संपन्न किए गए। इसके पश्चात शुभ मुहूर्त में दोपहर 12:35 बजे परंपरा अनुसार कपाट खोल दिए गए। इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कपाट खुलने के साथ ही यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई है और पूरे क्षेत्र में आस्था व उत्साह का माहौल बना हुआ है।इस मौके पर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, दर्जाधारी रामसुंदर नौटियाल,ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष श्याम डोभाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजबीन पंवार, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सोबन सिंह राणा, यमुनोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष उपजिलाधिकारी बृजेश तिवारी, सचिव सुनील उनियाल, प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल, सीओ चंचल शर्मा, एसएचओ सुभाषचंद्र, एसओ दीपक कठैत, मनमोहन उनियाल, रणबीर राणा, चैन सिंह, प्यारे लाल, गिरीश उनियाल, आशुतोष, अनोज आदि सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।उधर रविवार सुबह मां गंगा की उत्सव डोली भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर से गंगोत्री के लिए रवाना हुई माँ गंगा की उत्सव डोली के गंगोत्री धाम पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों ने विधिवत पूजा अर्चना,गंगा लहरी, गंगा सहस्त्रनाम का पाठ करने के बाद रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 12 बजकर 15 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये गए।गंगोत्री धाम कपाट उदघाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी गंगोत्री पहुँचे। जहां उन्होंने मां गंगा की पूजा अर्चना की,और अखंड ज्योति के दर्शन किए। वहीं कपाट खुलने के अवसर पर देश विदेश से आए श्रद्धालुओं ने भी अखंड ज्योति के दर्शन किए और गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। मुख्यमंत्री ने कहा आज हमारे लिए अत्यंत शुभ दिन है। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों के भीतर विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में अलग ही जोश है। हमने सभी यात्रियों की सुविधा के लिए समुचित एवं बेहतर तैयारियां सुनिश्चित की हैं, ताकि सभी की यात्रा सुखद, सरल और सुरक्षित हो सके। हमारी कामना है कि यह यात्रा सभी के लिए मंगलमय हो और भगवान की कृपा सभी पर बनी रहे। उन्होंने कहा यात्रा को सुचारू,सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाए रखना हम सभी का सामूहिक प्रयास है। इस दिशा में सभी स्टेक होल्डर्स एवं चारधाम यात्रा से जुड़े हितधारकों ने पूरी तैयारी के साथ कार्य किया है। चारधाम यात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा,डीएम प्रशान्त आर्य,एसपी कमलेश उपाध्याय, एडीएम मुक्ता मिश्र,दर्जाधारी राज्य मंत्री प्रताप पंवार,विधायक सुरेश चौहान,पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण,गढ़वाल कोर्डिनेटर किशोर भट्ट,भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान,ब्लाक प्रमुख राजदीप परमार, ममता पंवार,मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मांनंद सेमवाल,सचिव सुरेश सेमवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि,अधिकारी एवं मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button