
बद्रीनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से बड़ा हादसा हो गया।
हिम उत्तराखंड न्यूज संपादक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आर्टिका कार में सवार दो यात्री और चालक चारधाम यात्रा पूरी करने के बाद धारी देवी मंदिर जा रहे थे। गुरुवार, 15 मई 2026 को लगभग शाम 4:30 बजे सम्राट होटल के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया।
वाहन सवार व्यक्तियों का विवरण:
चालक बबलू — निवासी दादूपुर गोविंदपुर, बहादराबाद, जिला हरिद्वार
रामनाथ कुशवाह पुत्र जगदेव कुशवाह — निवासी ग्राम एवं पोस्ट रोहरा, जिला रीवा
रजना कुशवाह पत्नी रामनाथ कुशवाह — निवासी ग्राम एवं पोस्ट रोहरा, जिला रीवा, मध्य प्रदेश।
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटवा दिया गया है।



