उत्तराखंडदेश

मलेठी गांव की एक महिला पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई, जिसे हेली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।

हिम उत्तराखंड न्यूज संपादक 

पौड़ी गढ़वाल के सतपुली तहसील क्षेत्र के मलेठी गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां चारापत्ती काटते समय एक महिला पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान 40 वर्षीय शर्मिला देवी के रूप में हुई है, जो पेड़ पर चढ़कर पशुओं के लिए चारा काट रही थीं। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वह करीब 10 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गईं, जिससे उनकी कमर में गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत हंस फाउंडेशन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर करने का निर्णय लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत हेली सेवा से संपर्क किया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपेश काला के समन्वय और प्रयासों से समय पर हेली सेवा उपलब्ध कराई गई। शासन के निर्देशानुसार हेलीकॉप्टर हंस फाउंडेशन अस्पताल पहुंचा, जहां से घायल महिला को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button