उत्तराखंडदेहरादून

सेलाकुई में सेलाकुई प्रेस क्लब का उद्घाटन।

सेलाकुई में सेलाकुई प्रेस क्लब का उद्घाटन।

हिम उत्तराखंड न्यूज संपादक

सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सेलाकुई में आज सेलाकुई प्रेस क्लब का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहसपुर के वर्तमान विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ,अति विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष श्री आर्येंद्र शर्मा, सेंट्रल होप टाउन सेलाकुई के पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह बर्त्वाल उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने रिबन काटकर सेलाकुई प्रेस क्लब का उद्घाटन किया।सभी माननीय मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन समारोह प्रारंभ किया।

इस अवसर पर सेलाकुई सहसपुर एवं विकास नगर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट एवं सोशल मीडिया से संबंधित कई पत्रकार इस अवसर पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि, अति विशिष्ट अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का फूलमाला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

अपने संबोधन में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने प्रेस क्लब की समस्त कार्यकारिणी को अपनी बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं सेलाकुई प्रेस क्लब को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया ।अति विशिष्ट अतिथि आर्येंद्र शर्मा जी ने मीडिया को देश का चौथा स्तंभ बताते हुए इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला एवं प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की ।विजयपाल सिंह बर्त्वाल जी ने पत्रकारिता के निष्पक्ष होने पर जोर देते हुए कहा की क्षेत्र में जितने भी असंवैधानिक कार्य हो रहे हैं उनको उजागर करने का काम मीडिया का है और सेलाकुई प्रेस क्लब के उद्घाटन के पश्चात इस क्षेत्र में क्षेत्र वासियों को निष्पक्ष पत्रकारिता की एक उम्मीद नजर आई है। इस अवसर पर श्री हरीश बेंजवाल (अध्यक्ष) , श्री अनिल रावत (उपाध्यक्ष) , श्री मनोज शर्मा (मुख्य सचिव ), श्री राजेश राणा (संगठन मंत्री ),श्री इंद्रजीत असवाल (कोषाध्यक्ष), सुश्री हीमा चौहान (उपकोषाध्यक्ष) और श्री अमित रावत को मुख्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button