उत्तराखंडदेहरादून

हरीश बेंजवाल बने सेलाकुई प्रेस क्लब के अध्यक्ष

हरीश बेंजवाल बने सेलाकुई प्रेस क्लब के अध्यक्ष

हिम उत्तराखंड न्यूज संपादक

सेलाकुई। क्षेत्र के पत्रकारों की बैठक में “सेलाकुई प्रेस क्लब कार्यकारिणी” का गठन किया गया। बैठक का आयोजन सेलाकुई स्थित एक निजी होटल में किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया।

नई कार्यकारिणी में हरीश बेंजवाल को अध्यक्ष, अनिल रावत को उपाध्यक्ष, मनोज शर्मा को सचिव, इंद्रजीत असवाल को कोषाध्यक्ष, हीमा चौहान को सह कोषाध्यक्ष, राजेश राणा को संगठन मंत्री तथा अमित रावत को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरीश बेंजवाल ने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों की आवाज को मजबूती देने के साथ-साथ उनके हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन में सभी पत्रकारों को साथ लेकर चलने, पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button