उत्तराखंड

गांव की चौपाल से लेकर थाने तक… एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने हर किसी को भावुक कर दिया।

गांव की चौपाल से शुरू हुआ एक विवाद, आखिरकार थाने में जाकर खत्म हुआ… लेकिन जिस तरह खत्म हुआ, उसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया।

हिम उत्तराखंड न्यूज संपादक 

कुछ दिन पहले गांव के एक बुजुर्ग व्यक्ति और महिला ग्राम प्रधान के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला थाने तक पहुंच गया। आरोप था कि गुस्से में बुजुर्ग ने प्रधान को गौशाला में बंद करने जैसी बात कह दी थी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

लेकिन थाने में जो दृश्य देखने को मिला, उसने पूरे मामले की तस्वीर बदल दी। ग्रामीणों और पुलिस की मौजूदगी में बुजुर्ग ने अपनी गलती मानी और भावुक होकर ग्राम प्रधान से माफी मांग ली। इतना ही नहीं, उन्होंने सम्मान जताते हुए प्रधान के पैर भी छू लिए।

कुछ पल के लिए वहां सन्नाटा छा गया। इस घटना का वीडियो अब इलाके में तेजी से वायरल हो रहा है। कोई इसे आपसी सम्मान और समझदारी की मिसाल बता रहा है, तो कोई समाज में बुजुर्गों के सम्मान को लेकर अपनी राय रख रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button