
सावन उत्सव में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति, महिलाओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
हिम उत्तराखंड न्यूज संपादक
देहरादून। तीज महोत्सव के पावन पर्व पर शनिवार को प्रेमनगर स्थित अकादमिया ग्रांट वार्ड-92 में ‘सावन उत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सावन, श्रृंगार, आस्था, सौंदर्य और प्रेम की झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी श्रीमती बबीता पुंडीर रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल, मोर्चा महिला पर्वता उत्तराखंड तथा श्रीमती मंजू नेगी, महिला आयोग की सदस्य मौजूद रहीं।
आयोजन के दौरान महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रस्तुतियां दीं। तीज और सावन से जुड़े गीत-संगीत व प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। महिलाओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती तारेश्री भंडारी रहीं, जबकि श्रीमती तारा कविटियाल एवं सावन शक्ति स्वरूपा मंडलियां सहसंयोजक रहीं।
आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य महिलाओं को अपनी संस्कृति, परंपराओं और प्रतिभा से जोड़ना तथा उन्हें एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।



