उत्तराखंडदेशदेहरादून

देहरादून में पहली बार पहुँची न्याय देवता श्री गोल्ज्यू महाराज की डोली, सीआईएमएस कॉलेज में हुआ भव्य स्वागत

देहरादून में पहली बार पहुँची न्याय देवता श्री गोल्ज्यू महाराज की डोली, सीआईएमएस कॉलेज में हुआ भव्य स्वागत

हिम उत्तराखंड न्यूज संपादक 

चम्पावत से न्याय देवता श्री गोल्ज्यू महाराज की  पावन डोली पहली बार देहरादून पहुंची है, श्री गोल्ज्यू महाराज यात्रा 2026 के अंतर्गत “अपनी धरोहर न्यास” देहरादून के मणिमाई मंदिर में दर्शन देने के बाद सीधे कुंआवाला स्थित सीआईएमएस कॉलेज पहुंची। यहां सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने डोली एवं श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया और गोल्ज्यू महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर यूआईएचएमटी कॉलेज के निदेशक रमेश चंद्र जोशी, सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के मैनेजिंग निदेशक संजय जोशी, निदेशक जानकी जोशी सहित विभिन्न शिक्षक, कर्मचारीगण और 1000 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा के साथ डोली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

सीआईएमएस कॉलेज में स्वागत के उपरांत यात्रा ने शहर के प्रमुख स्थलों—घंटाघर, गोरखाली सुधार सभा गढ़ी कैंट, श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर, द्रोण आश्रम (टपकेश्वर कॉलोनी) और मां काली मंदिर रायपुर—का भ्रमण किया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर यात्रा को सफल बनाया। पूरे देहरादून में इस दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। जगह-जगह फूल-मालाओं, भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ डोली का स्वागत किया गया।

देहरादून में यात्रा का संयोजन अपनी धरोहर न्यास के अध्यक्ष विजय भट्ट जी एव योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी (माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर, टपकेश्वर महादेव) द्वारा किया गया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button