उत्तराखंड

केशव थलवाल पर फिर मुकदमा दर्ज, अधिवक्ता को गर्लफ्रेंड बताया और शादी का बनाया दबाव!

उत्तराखंड केशव थलवाल पर फिर मुकदमा दर्ज, अधिवक्ता को गर्लफ्रेंड बताया और शादी का बनाया दबाव!

हिम उत्तराखंड न्यूज संपादक

सोशल मीडिया एक्टिविस्ट केशव थलवाल एक बार फिर कानूनी विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन पर एक महिला अधिवक्ता को जबरन अपनी गर्लफ्रेंड बताने, शादी का दबाव बनाने और मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप लगे हैं। शहर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केशव थलवाल और उनके एक सहयोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता, जो देहरादून जिला न्यायालय में अधिवक्ता हैं, ने आरोप लगाया कि कुछ माह पहले उनकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से केशव थलवाल से हुई थी। शुरुआत में सहानुभूति और मदद के नाम पर संपर्क बढ़ाया गया, लेकिन बाद में आरोपी ने उन पर शादी करने का दबाव डालना शुरू कर दिया। महिला का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें बदनाम करने, सोशल मीडिया पर छवि खराब करने और झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां दी गईं।

एफआईआर में यह भी आरोप है कि आरोपी ने महिला से आर्थिक मदद के नाम पर पैसे लिए और बाद में वापस मांगने पर मानसिक दबाव बनाया। मामले में आरोपी के एक साथी पर भी धमकी देने और दबाव बनाने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। �

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button