उत्तराखंडदेशदेहरादून

देहरादून: त्यूणी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत

देहरादून: त्यूणी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत

हिम उत्तराखंड न्यूज संपादक

देहरादून जनपद के त्यूणी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक आईसर वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

आज सुबह करीब 6 बजे स्थानीय लोगों ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) को सूचना दी कि हटाल और फिडिज पुल के बीच एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है।

सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट त्यूणी से आरक्षी बलवंत सिंह के नेतृत्व में टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचकर टीम ने पाया कि आईसर वाहन (UK 07CD 5049) लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। वाहन में केवल एक व्यक्ति सवार था, जो चालक था, और हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

SDRF टीम ने त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए कठिन परिस्थितियों में खाई में उतरकर चालक के शव को बरामद किया। इसके बाद स्ट्रेचर की मदद से स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को सड़क तक लाया गया।

बाद में शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

मृतक की पहचान विपिन सिंह (उम्र लगभग 30 वर्ष), पुत्र श्री सोबेंद्र लाल, निवासी ग्राम भद्रासु, खरसाड़ी, मोरी, जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई है।

फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button