उत्तराखंडदेश

पहाड़ों में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है, पौड़ी में 62 वर्षीय महिला को खेत में हमला कर गुलदार ने अपना निवाला बना लिया।

पहाड़ों में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पौड़ी जनपद के मुख्यालय के निकट बमठी गांव में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 60 वर्षीय महिला को गुलदार ने हमला कर अपना निवाला बना लिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 6 बजे महिला अपने घर के पास खेतों में चारा-पत्ती लेने गई थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया। महिला ने बचाव के लिए शोर मचाया, लेकिन तब तक गुलदार उसे जंगल की ओर खींच ले गया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका। बाद में ग्रामीणों ने उसका शव बरामद किया।

घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है और आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

ग्रामीणों ने गुलदार को जल्द पकड़ने या उसे नियंत्रित करने की मांग करते हुए आक्रोश जताया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और अकेले जंगल या खेतों की ओर न जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button