
हिम उत्तराखंड न्यूज संपादक:-दिनांक 16.04.2026 को एमडीटी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कोतवाली प्रेमनगर क्षेत्रांतर्गत लक्ष्मीपुर आरटीओ के सामने दो पक्षों के बीच भूमि के मालिकाना हक को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। उक्त सूचना पर थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा, जहाँ दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ मारपीट पर उतारू थे। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, परंतु वे नहीं माने और अधिक उग्र होकर एक-दूसरे को मारने-पीटने पर आमादा हो गए।
मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 14 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। साथ ही, पुलिस द्वारा स्वयं वादी बनते हुए दोनों पक्षों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 75/2026, धारा 115(2), 191(2), 351(2), 352 बीएनएस बनाम सीमा चौहान आदि पंजीकृत किया गया।
वर्तमान में प्रकरण की विवेचना प्रचलित है तथा मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। विवादित भूमि के संबंध में धारा 164 बीएनएसएस के अंतर्गत पृथक से रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।



