
चमोली के उर्गम घाटी निवासी आदित्य नेगी हत्याकांड की जांच में नया मोड़ सामने आया है।
हिम उत्तराखंड न्यूज संपादक
ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है और मृतक आदित्य नेगी का परिचित है। �
ग्रामीणों के अनुसार, संदिग्ध युवक गांव की एक युवती के संपर्क में था, जिसके चलते उस पर शक हुआ। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और उसके संपर्कों व मामले से संभावित संबंधों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने किसी की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।



