उत्तराखंडदेश

फिरोजाबाद: डेढ़ साल के मासूम के हत्यारे को घटना के 40 दिन के भीतर फांसी की सजा।

फिरोजाबाद से दिल दहला देने वाली खबर।

हिम उत्तराखंड ब्यूरो 

महज डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। यह फैसला घटना के करीब 40 दिन के भीतर आया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी बच्चे की मां से एकतरफा प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। जब महिला ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया, तो आरोपी ने गुस्से में मासूम बच्चे को निशाना बनाया। 30 मई को शिकोहाबाद में उसने डेढ़ साल के बच्चे को जमीन पर कई बार पटककर उसकी हत्या कर दी। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली भी लगी थी। मामले की सुनवाई के बाद शुक्रवार दोपहर करीब 2:45 बजे अदालत ने आरोपी को दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई।

इस फैसले को जघन्य अपराधों के खिलाफ न्याय व्यवस्था का सख्त संदेश माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button