
आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप के जन्मदिन पर सेवा कार्य, मरीजों को बांटे फल और फ्रूटी
हिम उत्तराखंड न्यूज संपादक
सेलाकुई के शंकरपुर स्थित राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में आईजी गढ़वाल श्री राजीव स्वरूप के जन्मदिन के अवसर पर सेवा कार्य किया गया। इस दौरान भर्ती मरीजों को केले, सेब और फ्रूटी वितरित कर उनका हालचाल जाना गया और सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।
इस अवसर पर धुरेंद्र सिंह चौधरी, रोहित राजपूत, कृपाल सिंह, प्रदीप कुमार, हुसैन, गोविंदा कटारिया, नोनू चौधरी और हिमांशु चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।



