देशदेहरादून

देहरादून पुलिस ने बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को किया गिरफ्तार अंकित भंडारी केस से जुड़े मामले में,

देहरादून पुलिस ने बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को किया गिरफ्तार अंकित भंडारी केस से जुड़े मामले में,

हिम उत्तराखंड न्यूज संपादक

भंडारी से जुड़े आडियो-वीडियो प्रसारित होने के मामले में डालनवाला कोतवाली में दर्ज एक मुकदमे में पुलिस ने ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया है।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने आरोप लगाया था कि अंकिता भंडारी के मामले में इंटरनेट मीडिया पर सुरेश राठौर व उर्मिला सनावर के कुछ ऑडियो-वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं।

इसमें जानबूझकर उनका और भाजपा के अन्य नेताओं का नाम लेकर उन्हें बदनाम करने व साजिश के तहत झूठे मामले में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायत के अनुसार, यह पूरी कवायद राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है। इसका उद्देश्य जनता को गुमराह कर प्रदेश के माहौल को अशांत करना है।

शिकायत में यह भी कहा गया कि उक्त आडियो-वीडियो में आपत्तिजनक और भड़काऊ भाषा का प्रयोग किया गया है, जिससे न केवल शिकायतकर्ता को मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी, बल्कि भाजपा और उसके पदाधिकारियों की सामाजिक व राजनीतिक प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंची है।

आरोप है कि इस कथित साजिश में कांग्रेस पार्टी, आम आदमी पार्टी, उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़े कुछ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने मिलकर प्रदेश और अन्य राज्यों में तनाव, उपद्रव और दंगे जैसी स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास किया है।

एसएसपी परमेंद्र डोबाल ने बताया कि बताया कि डालनवाला कोतवाली में दर्ज मुकदमे में सुरेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ डालनवाला कोतवाली के अलावा अन्य थानो में भी मुकदमे दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button