
देहरादून: कावली रोड पर तेज रफ्तार का कहर, ट्रक की टक्कर से युवक की मौत
हिम उत्तराखंड न्यूज संपादक
देहरादून के कावली रोड इलाके में बुधवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार लोडेड ट्रक ने सड़क पर जा रहे युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष और भय का माहौल देखा जा रहा है।



