उत्तराखंडदेशदेहरादून

उत्तराखंड में पेट दर्द के बाद अस्पताल पहुंची नाबालिग के गर्भवती होने का खुलासा, दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज।

हिम उत्तराखंड न्यूज संपादक:-उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाई गई 16 वर्षीय नाबालिग के गर्भवती होने की पुष्टि हुई, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग को पिछले कुछ दिनों से लगातार पेट दर्द की शिकायत थी, जिसके चलते परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकीय जांच में खुलासा हुआ कि किशोरी करीब दो माह की गर्भवती है।

इस चौंकाने वाली जानकारी के बाद परिजनों ने जब किशोरी से पूछताछ की, तो उसने बताया कि वैलेजली लॉज निवासी मुकुल पाल ने उसके साथ संबंध बनाए थे। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू से मामले की गहन जांच की जा रही है और पीड़िता के हितों को प्राथमिकता देते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

वहीं, परिजनों ने गर्भपात की अनुमति के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की है। पुलिस द्वारा आरोपों की पुष्टि और साक्ष्यों को मजबूत करने के लिए डीएनए जांच भी कराई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button