उत्तराखंडदेशदेहरादून

देवी मंदिरों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

देवी मंदिरों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड उमड़ी

हिम उत्तराखंड न्यूज ब्यूरो

पौड़ी। चैत्र नवरात्रि पर देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। वैष्णो देवी मंदिर अछरीखाल में नित्य पूजा अर्चना चल रही है। रविवार को सिद्धपीठ भुवनेश्वरी मंदिर में नवरात्रि के चौथे दिन माँ चंद्रघंटा के स्वरूप की विधि-विधान से भव्य पूजन हुई। सुबह से ही मंदिर परिसर में दूर-दूर से आए भक्तों ने मां भुवनेश्वरी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मध्यान्ह धुयेंल का दृश्य आकर्षक एवं मनोहारी रहा। दीपों की ज्योति, घंटियों की गूंज और भक्तों के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। सिद्धपीठ के मुख्य पुजारी विकास जुयाल ने बताया कि सुबह से ही भक्तों का निरंतर आगमन बना हुआ है, जो मां के प्रति अटूट आस्था है। वही मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में आयोजित भजन प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। जय नागराज मंडली खडेथ ,रमया कीर्तन मंडली लोवर चोपडा पौड़ी, कठूड, खोला, मां भगवती कीर्तन बैंज्वाडी व पितृमोहल्ला की मंडलियों के भजनों से पूरे परिसर को भक्ति मय बनाया। प्रवचन प्रतियोगिता में धर्म और संस्कृति का संदेश दिया। समिति के अध्यक्ष दिगंबर जुयाल, सचिव सतीश जुयाल ने बताया कि सभी प्रतिभागियों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है, जो भविष्य में ऐसे आयोजनों को और अधिक भव्य बनाने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर नवीन जुयाल, अनसूया प्रसाद, बीएल नौटियाल, अर्जुन रावत, वीरेंद्र नैथानी, विमल जुयाल आदि शामिल रहे। संचालन डा. नवीन ममगांई ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button