उत्तराखंडदेशदेहरादून

पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई तेज करेगा उत्तराखंड पत्रकार यूनियन

पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई तेज करेगा उत्तराखंड पत्रकार यूनियन

(हिम उत्तराखंड न्यूज ब्यूरो)

बैठक में लिए गए अहम फैसले,पत्रकारों के साथ भेदभाव और उत्पीड़न पर यूनियन ने जताई कड़ी नाराज़गी

राजधानी के अधिकारियों से मिलकर समस्याओं के समाधान की पहल

देहरादून। उत्तराखंड में पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों को मजबूत करने के उद्देश्य से उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को राजधानी देहरादून स्थित उल्लवल रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पत्रकारों ने भाग लिया और पत्रकारों के सामने आ रही समस्याओं, भेदभाव और चुनौतियों पर गंभीर मंथन किया गया।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार आज कई प्रकार की कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। कई स्थानों पर पत्रकारों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है, वहीं उनकी समस्याओं को भी नजरअंदाज किया जाता रहा है। ऐसे में पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने की आवश्यकता है।

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदश महामंत्री हरीश जोशी ने स्पष्ट कहा कि कलम के सिपाहियों के अधिकारों के लिए संगठन पूरी मजबूती से खड़ा रहेगा। पत्रकारों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय बैठक में लिए गए।बैठक में यह तय किया गया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक माह नियमित रूप से बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें पत्रकारों की समस्याओं पर खुलकर चर्चा होगी और उनके समाधान के लिए ठोस रणनीति तैयार की जाएगी।

यूनिन के प्रदेश संगठन मंत्री इंद्रेश कोहली ने निर्णय लिया गया कि राजधानी में तैनात संबंधित अधिकारियों से यूनियन का प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा और पत्रकारों की समस्याओं को उनके समक्ष प्रमुखता से रखेगा। जिन समस्याओं का समाधान प्रशासनिक स्तर पर संभव होगा, उन्हें तत्काल हल कराने के प्रयास किए जाएंगे।बैठक में मौजूद पत्रकारों ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है और समाज की आवाज को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करता है। ऐसे में पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा होना भी उतना ही आवश्यक है।

यूनियन के जिला महा सचिव दरवान िसंह गडिया ने स्पष्ट किया कि यदि पत्रकारों के हितों की अनदेखी की गई या उनके साथ अन्याय हुआ तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा। पत्रकारों की एकता और संगठन की मजबूती ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए सभी पत्रकारों से संगठन के साथ जुड़कर इसे और मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।बैठक में पत्रकारों के सामाजिक सुरक्षा, मान्यता, कार्यस्थल पर सम्मान और अन्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों के हितों के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी और संगठन हमेशा पत्रकारों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि उत्तराखंड पत्रकार यूनियन पत्रकारों की आवाज बनकर उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा।

बैठक में उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदश महामंत्री हरीश जोशी,यूनिन के प्रदेश संगठन मंत्री इंद्रेश कोहली, जिला महा सचिव दरवान सिंह गडिया, केएस बिष्ट, लक्ष्मी बिष्ट,सपना बुटाेला, हिमा चाौहान के अलावा तमामा पत्रकार मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button