उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीति

नवनिर्वाचित पार्षद सोबत चन्द रमोला मोथरोवाला वार्ड 85 में धमाकेदार कामकाज, जनता खुश”

“नवनिर्वाचित पार्षद सोबत चन्द रमोला ने धमाकेदार कामकाज, जनता खुश”

 

देहरादून  मोथरोवाला वार्ड 85 से नवनिर्वाचित पार्षद सोबत चन्द रमोला इन दिनों लगातार अपने वार्ड में विकास कार्यों में जुटे हुए हैं। चुनाव जीतने के बाद से ही वे निरंतर जनता के बीच सक्रिय दिखाई दे रहे हैं और वार्ड की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।कहीं स्ट्रीट लाइट लगवाई जा रही हैं, तो कहीं मच्छरों से बचाव हेतु नियमित रूप से दवाइयों का छिड़काव करवाया जा रहा है सोबत चन्द रमोला की पहल पर वार्ड में सफाई व्यवस्था को भी बेहतर किया गया है। इसके अलावा, उनका कहना  है कि वे राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हैं और यही कारण है कि वे हर समय अपने क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में भागीदार बने रहते हैं। उनकी इसी मेहनत और समर्पण के चलते उन्हें जनता का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि रमोला जैसा सक्रिय और ज़मीन से जुड़ा पार्षद मिलना वार्ड के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने अपने काम से यह साबित कर दिया है कि यदि जनप्रतिनिधि ईमानदारी से प्रयास करे तो बदलाव संभव है।

 

रिपोर्टर: *हीमा चौहान*✒️✒️

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button