उत्तराखंडदेशदेहरादून

शीशमबाड़ा कूड़ाघर विस्थापन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक और क्षेत्रवासी

शीशमबाड़ा कूड़ाघर विस्थापन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक और क्षेत्रवासी

हिम उत्तराखंड न्यूज संपादक

देहरादून। शीशमबाड़ा कूड़ा निस्तारण केंद्र (ट्रेंचिंग ग्राउंड) को जनभावनाओं के अनुरूप शीघ्र विस्थापित किए जाने की मांग को लेकर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर के नेतृत्व में सेलाकुई क्षेत्र के नगरवासियों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष शीशमबाड़ा कूड़ाघर से जुड़ी क्षेत्रीय जनभावनाओं और लंबे समय से चली आ रही विस्थापन की मांग को प्रमुखता से रखा। क्षेत्रवासियों ने कहा कि कूड़ा निस्तारण केंद्र के कारण स्थानीय लोगों को लंबे समय से विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शीशमबाड़ा कूड़ाघर के विस्थापन की दिशा में गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कूड़ा निस्तारण केंद्र को वहां से विस्थापित करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद क्षेत्रवासियों में शीशमबाड़ा कूड़ा निस्तारण केंद्र के विस्थापन को लेकर उम्मीद जगी है। इस दौरान रवींद्र भट्ट, अनिल नौटियाल, गणेश रतूड़ी, प्रकाश भट्ट, शूरवीर सिंह चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button