
उत्तराखंड के अल्मोड़ा से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई।
हिम उत्तराखंड न्यूज संपादक
अल्मोड़ा जिले के रानीखेत क्षेत्र में बुधवार तड़के करीब 3 बजे एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा ग्राम देहोली, पोस्ट चौबटिया के पास हुआ, जहां कार लगभग 15 से 20 मीटर नीचे गिरकर एक मकान की छत पर जा गिरी।
इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान 32 वर्षीय भुवन प्रसाद के रूप में हुई है, जो बागेश्वर जिले के मटेला काफलीगैर गांव के निवासी थे। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वह कार में अकेले सवार थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत चिकित्सालय भेज दिया गया है।
प्राथमिक जांच में हादसे की वजह वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।



