उत्तराखंडदेहरादून

सरकार से नहीं मिली सड़क तो ग्रामीणों ने खुद बनाई राह

सरकार से नहीं मिली सड़क तो ग्रामीणों ने खुद बनाई राह गांव मे गाडी पहुचने पर डुगर के ग्रामीणों ने मनाया जशन पोखरी।

(हिम उत्तराखंड न्यूज ब्यूरो)

21 वी शदी मे भी सडक से वंचित डुगर के ग्रामीणों द्बारा सरकार से बार बार सडक के लिए लिंए गुहार लगाये जाने के बाद जब सडक की मुराद पूरी नही होने फर थक हार कर ग्रामीणों ने पैसा इकट्ठा कर सर्वदान कर दिन रात मेहनत कर जौरासी तोणजी मोटर मार्ग के अतरी से एक कि मी सडक काटकर अपने गाव तक सडक पहुचाई और आज छोटे मैक्स ,इकको सवारी कार्मसियल सवारी वाहनो के माध्यम से ग्रामीण इस मोटर मार्ग से अपने गाव पहुचे ग्रामीण ।गाव मे सवारी वाहनो से पहुचने पर ग्रामीणों ने सर्व प्रथम विद्वान ब्राह्मणों से पूजा आर्चना कराकर भगवान का शुक्रिया अदाकर आपस मे मिष्ठान वितरण कर जश्नन मनाया महिलाओं पुरुषों बुजुर्गो और बच्चों ने आपस मे मिष्ठान वितरण कर नाच गान कर खूब जश्न मनाया ।

पूर्व प्रधान बलवीर परमार और सुनील परमार सहित तमाम ग्रामीणों का कहना है कि सडक नही होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

हर रोज विभागीय कार्यो के लिए तहसील मुख्यालय पोखरी जाने ,स्कूली छात्र छात्राओं को पढ़ाई के लिए अटल उत्कृष्ट विद्यालय राजकीय इंटर कालेज रडुवा आने जाने और दैनिक उपभोग की वस्तुओं की खरीदारी करने के लिए बाजार जाने के लिए दो किमी की पैदल दूरी तय करनी पडती है और पीठ पर सामान लादकर एक कि मी की खडी चढ़ाई चढ़कर घर जाना पडता है समस्या तब और गम्भीर हो जाती है जब बीमार बुजुर्गो बच्चों और गर्भवती महिलाओं को चारपाई के सहारे अस्पताल पहुचाना पडता है यहा तक कि लोग हमारे गांव मे रिश्ता करने से भी कतरा रहे हैं सरकार से हार थक कर ग्रामीणों ने खुद पैसा इकट्ठा कर सर्वदान कर इस सडक का निर्माण किया है जिससे ग्रामीण काफी खुश हैं। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को लेकर भी नाराजगी जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button