उत्तराखंडदेशदेहरादून

सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की वार्षिक खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिन, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की वार्षिक खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिन, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

देहरादून- सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता 2025-26 के दूसरे दिन खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। “नशे को ना और खेल को हां” थीम के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ विभिन्न खेलों में भाग लिया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन बॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन और गोला फेंक की प्रतियोगिताएं महिला एवं पुरुष वर्ग में आयोजित की गईं। इन मुकाबलों में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल मैदान में दिनभर उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रहा तथा खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरी मेहनत और टीम भावना के साथ खेला।

द्वितीय दिवस के अवसर पर संयुक्त निदेशक अभियोजन गिरीश पंचोली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा एवं आरोग्यम मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष संदीप केडिया विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित जोशी ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत सत्कार किया।

मुख्य अतिथि गिरीश पंचोली ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने युवाओं से नशे और मोबाइल गेम्स जैसी बुरी आदतों से दूर रहकर खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, प्रशासनिक डायरेक्टर केदार सिंह, उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी के डायरेक्टर मेजर ललित सिंह, कर्नल जे. एस. नेगी, सीआईएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्या चेतना गौतम, सीआईएमएस कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल की उप-प्रधानाचार्या डॉ. प्रेरणा बड़ोनी, एनसीसी ऑफिसर डॉ. अंजना गुसाई, डॉ. प्रियंका गुसाईं, विशाखा, पंकज सजवाण, सुनील बिष्ट, डॉ. मेघा पंत, नगमा, अभिषेक राणा, सूरज राणा सहित विभिन्न शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में बैडमिंटन, कबड्डी, शतरंज, कैरम, बॉलीबॉल, क्रिकेट सहित विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें संस्थान के लगभग 1500 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन 12 मार्च को किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button