उत्तराखंडदेहरादून

भद्राज एन्क्लेव का हुआ नामकरण सेलाकुई नगर पंचायत के वार्ड नंबर 01 में जनसुविधाओं को लेकर एक और पहल

भद्राज एन्क्लेव का हुआ नामकरण

हिम उत्तराखंड न्यूज संपादक

सेलाकुई नगर पंचायत के वार्ड नंबर 01 में जनसुविधाओं को लेकर एक और पहल की गई है। सभासद विनोद कुमार केमनी ‘सिद्धू’ ने पटाखा फैक्ट्री और केला फैक्ट्री क्षेत्र का आधिकारिक नामकरण “भद्राज एन्क्लेव” करते हुए वहां नामपट्ट का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।: सभासद विनोद कुमार केमनी ने बताया कि 14 जून को जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों ने स्ट्रीट लाइट सहित कई समस्याएं उनके सामने रखी थीं। शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें लगवाई गईं, जिससे लोगों को काफी राहत मिली। इसी क्रम में आज क्षेत्र का आधिकारिक नाम “भद्राज एन्क्लेव” रखा गया और वहां नामपट्ट स्थापित किया गया। उन्होंने कहा कि इस नामकरण से क्षेत्र की एक अलग पहचान बनेगी और भविष्य में विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।

सभासद ने कहा कि क्षेत्रवासियों का सहयोग और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित और क्षेत्र के विकास के लिए आगे भी लगातार कार्य किए जाते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button