
उक्रांद की ‘गढ़वाल संवाद यात्रा’ का शंखनाद: प्रेमनगर से रवाना होकर विकासनगर पहुँची यात्रा, हुआ भव्य स्वागत
हिम उत्तराखंड न्यूज संपादक 
विकासनगर/प्रेमनगर। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए हुंकार भर दी है। इसी कड़ी में आज दल की महत्वाकांक्षी ‘गढ़वाल संवाद यात्रा’ का विधिवत शुभारम्भ हुआ। यात्रा को प्रेमनगर में केंद्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मिशन 2027 के लिए युवाओं की टोली रवाना:
केंद्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती ने युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशीष नेगी और उपाध्यक्ष कुलदीप रावत के नेतृत्व में यात्रा को रवाना करते हुए कहा कि उक्रांद ही वह एकमात्र विकल्प है जो राज्य की मूल अवधारणा को धरातल पर उतार सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब क्षेत्रीय शक्ति को पुनः स्थापित किया जाए।
विकासनगर में ढोल-दमाऊ के साथ भव्य स्वागत:
यात्रा के विकासनगर पहुँचने पर दिनकर विहार स्थित गढ़वाल सभा में पछवादून कार्यकारिणी द्वारा ढोल-दमाऊ के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित जन-संवाद में स्थानीय जनता और युवाओं का भारी सैलाब उमड़ा।
युवा अध्यक्ष आशीष नेगी और कुलदीप रावत का संबोधन:
संवाद के दौरान युवा अध्यक्ष आशीष नेगी ने जनता के उत्साह को देखते हुए कहा, “आज प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस, दोनों की नीतियों से इस कदर परेशान हो चुकी है कि अब वह स्वयं उक्रांद को विकल्प के रूप में ढूंढ रही है। जिस दल ने संघर्षों के दम पर राज्य बनाया है, वही अब इस राज्य को संवार भी सकता है।”
उपाध्यक्ष कुलदीप रावत ने कहा कि जल-जंगल-जमीन और मूल निवास जैसे मुद्दों पर सरकार की चुप्पी राज्य के हितों के साथ खिलवाड़ है।
हरबर्टपुर शहर अध्यक्ष उत्तम मेहरा का तीखा प्रहार:
कार्यक्रम में मौजूद हरबर्टपुर के शहर अध्यक्ष उत्तम मेहरा , शहर कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद तोमर, ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ उनियाल उनियाल,ने स्थानीय युवाओं की आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा, “आज बाहरी हस्तक्षेप के कारण हमारे संसाधन और पहचान खतरे में हैं। उक्रांद की यह यात्रा केवल एक दौरा नहीं, बल्कि उत्तराखंड के स्वाभिमान को बचाने का आंदोलन है। हम घर-घर जाकर इस अलख को जगाएंगे।”
आयोजक और गणमान्य उपस्थिति:
कार्यक्रम के संयोजक अरविंद तोमर और सौरभ उनियाल ने सफल आयोजन के लिए पछवादून की जनता का आभार जताया। इस अवसर पर पछवादून कार्यकारिणी के पदाधिकारी, भारी संख्या में युवा कार्यकर्ता और क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में उत्तराखंड के हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में भूपेंद्र सिंह नेगी, अनिल पवार जी, गौरव राणा महामंत्री शहर विकासनगर, तुषार शर्मा उपाध्यक्ष, प्रज्वल माहेश्वरी महामंत्री, जय किशन सेमवाल, सुरेंद्र सिंह बिष्ट जी, सीमा कुकरेती जी , वीना पवार जी, मोहिनी नौटियाल, रेखा थपलियाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित है



