
बड़ी खबर: देहरादून में शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
हिम उत्तराखंड न्यूज संपादक
देहरादून के चूना भट्टा इलाके में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
चूना भट्टा एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जो रायपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। सुबह के समय एक व्यक्ति ने इलाके में शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को घेर लिया और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया।
फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।



