
रामनवमी पर एएसजी आई हॉस्पिटल का बड़ा सेवा कार्य, 150 लोगों की आंखों की जांच सूर्यकांत धस्माना बोले सेवा ही सच्ची आस्था, ऐसे शिविर समाज के लिए वरदान
हिम उत्तराखंड न्यूज ब्यूरो
देहरादून। रामनवमी के उपलब्ध में एएसजी आई हॉस्पिटल की ओर से वीरवार को गुरुद्वारा बाबा श्री लक्ष्मीशाह जी संजय कॉलोनी गुरु रोड पटेल नगर,देहरादून में एक विशाल नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।िजसमें 150 रोिगयों की नि:शुल्क नेत्र परीक्षण िकया गया जिन्हें चश्मे का नंबर भी दिया गया। नि:शुल्क नेत्र परीक्षण का शुभारंभ कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूयर्यकान्त धस्माना ने गुरुद्वारा में अरदास के बाद िकया। शिविर में मोतियाबिंद, समलबाई, रात में कम दिखना, आंखों का लाल होना और टेढ़ेपन जैसी गंभीर समस्याओं की जांच की गयी। साथ ही, जो लोग चश्मे के भारी-भरकम बोझ से तंग आ चुके हैं, उन्हें ‘क्यू लेसिक’ (Q-LASIK) जैसी आधुनिक तकनीक के जरिए चश्मा हटाने की सलाह भी दी गयी। इस माैके पर धस्माना ने अस्पताल का आभार जताया कहा कि “धार्मिक अवसरों पर इस तरह के जनसेवा कार्य ही असली पूजा हैं। एएसजी आई हॉस्पिटल ने न सिर्फ लोगों की आंखों की रोशनी बचाने का काम किया है, बल्कि समाज को एक सकारात्मक संदेश भी दिया है। आज जरूरत है कि हर संस्थान आगे आकर ऐसे सेवा कार्यों में भागीदारी निभाए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के शिविर आम लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित होते हैं और समाज में जागरूकता बढ़ाने का काम करते हैं। धस्माना ने कहा कि रामनवमी जैसे पावन पर्व पर इस प्रकार के सेवा कार्य वास्तव में समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आंखें हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं और गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को समय पर सही इलाज मिलना बेहद जरूरी है। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जसविन्दर िसंह गोगी ने कहा िक एएसजी आई हॉस्पिटल ने जिस तरह आगे आकर यह जिम्मेदारी निभाई है, वह सराहनीय है। उन्होंने आगे कहा कि आज के दौर में स्वास्थ्य सेवाएं महंगी होती जा रही हैं, ऐसे में नि:शुल्क शिविर आम जनता के लिए राहत का बड़ा माध्यम बनते हैं। इस तरह के प्रयास न केवल लोगों की तकलीफ कम करते हैं, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं।”धस्माना ने यह भी कहा कि “धार्मिक आयोजनों को केवल पूजा-पाठ तक सीमित न रखते हुए यदि उन्हें जनसेवा से जोड़ा जाए, तो उसका लाभ सीधे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है। यह शिविर उसी सोच का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। भविष्य में भी इस तरह के आयोजन लगातार होने चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।”उन्होंने अस्पताल प्रबंधन का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के शिविर आम लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित होते हैं और समाज में जागरूकता बढ़ाने का काम करते हैं। इस अवसर पर यह शिविर सौरभ शर्मा और नेहा शर्मा के विशेष सहयोग से नि:शुल्क नेत्र परीक्षण आयोजित किया गया। इस मौके पर सौरव शर्मा, नेहा शर्मा, जसविंदर सिंह, जगदीश धीमान, दिव्यांत जोशी, महेंद्र गुप्ता, हेमंत मट्टा, हरविंदर सिंह जी पटेल नगर गुरुद्वारा, गुरदीप रावत, गौरव मेहंदी रेट्टा,भाई रविंदर सिंह, भाई विनोद सिंह, बलविंदर सिंह, रविंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह, धारा सिंह, दरबान सिंह सहित तमाम लोग मोजूद रहे।।



