उत्तराखंडदेशदेहरादून

ग्राम ओणी में स्वर्गीय टीका प्रसाद उनियाल स्मृति वाटिका का नामकरण एवं उद्घाटन समारोह

ग्राम ओणी में स्व. टीका प्रसाद उनियाल स्मृति वाटिका का उद्घाटन

(हिम उत्तराखंड न्यूज ब्यूरो)

श्रीनगर। ग्राम ओणी में स्वर्गीय टीका प्रसाद उनियाल स्मृति वाटिका का नामकरण एवं उद्घाटन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों तथा ग्रामवासियों ने सहभागिता कर स्व. उनियाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रज्ञा प्रवाह के माननीय भगवती प्रसाद राघव ने कहा कि यह वाटिका स्व. टीका प्रसाद उनियाल के अथक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने बताया कि स्व. उनियाल प्रकृति के सच्चे प्रेमी थे और उन्होंने वर्षों की मेहनत से इस विशाल वाटिका को तैयार किया, जिसमें विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे लगाए गए हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियां पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझ सकें और इसके फलों का आनंद भी ले सकें।उन्होंने कहा कि प्रकृति प्रेम और स्नेह के प्रतीक इस वाटिका का उद्घाटन करना उनके लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है।इस अवसर पर देवभूमि विचार मंच के पृथ्विधर कला, कुलपुरोहित अभिषेक बहुगुणा, अजय वल्लभ भट्ट, भगवती प्रसाद उनियाल, अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र मैठाणी, प्रसिद्ध रंगकर्मी विमल बहुगुणा, श्रीकृष्ण उनियाल, नरेश खंडूड़ी, अतुल ममगाईं, मुकेश पांडे, प्रो. टीसी उपाध्याय, प्रो. एमसी पुरोहित, प्रो. पूनम बिष्ट रावत, डॉ. वैभव शर्मा, मदन सिंह चौहान, रवि चौहान, ललित मोहन उनियाल, सुनीता बहुगुणा सहित ओणी, असनोली, क्विराली, पिपलकोटी, खंडाह और बमठी गांवों के अनेक सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्व. टीका प्रसाद उनियाल के प्रकृति प्रेम, सामाजिक योगदान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके प्रयासों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button