
पुलिस को बड़ी सफलता: छात्र हत्याकांड के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस
हिम उत्तराखंड न्यूज संपादक
देहरादून / कोतवाली प्रेमनगर
प्रेमनगर क्षेत्र में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट में एक छात्र की मौत के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरार चल रहे मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनामी दो मुख्य आरोपियों—प्रहलाद राज और अंकुर सिंह—को 9 अप्रैल 2026 को पश्चिम बंगाल के पुरूलिया स्थित एक रिसॉर्ट से गिरफ्तार किया। इसके बाद दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया गया।
11 अप्रैल 2026 को पुलिस ने दोनों आरोपियों को घटना स्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रीक्रिएट कराया और घटना से संबंधित महत्वपूर्ण पूछताछ की।
इस मामले में पहले ही 4 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार अलग-अलग राज्यों में दबिश दे रही हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
प्रहलाद राज (मुख्य आरोपी) – निवासी: नवादा, बिहार (वर्तमान पता: सैनिक कॉलोनी, प्रेमनगर, देहरादून)
अंकुर सिंह – निवासी: गोपालपुर, बिहार (वर्तमान पता: सैनिक कॉलोनी, प्रेमनगर, देहरादून)
पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



