
ब्रेकिंग न्यूज़ | रुद्रप्रयाग से बड़ी खबर
हिम उत्तराखंड न्यूज संपादक
रुद्रप्रयाग जनपद के ग्राम बाडव से इस वक्त की सबसे चिंताजनक खबर सामने आ रही है, जहां एक 4 से 5 साल का मासूम बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, लापता बालक का नाम पंकू है, जो अचानक घर के पास से गायब हो गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में दहशत और बेचैनी का माहौल बना हुआ है।
बालक के पिता विजय लाल और माता मनीषा देवी ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।
फिलहाल पुलिस के साथ SDRF और DDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं और सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आसपास के गांवों, जंगलों, रास्तों और बाजारों में लगातार तलाशी अभियान जारी है।
प्रशासन ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है। अगर आपको कहीं भी इस उम्र का कोई बच्चा अकेला या संदिग्ध स्थिति में दिखाई दे, तो तुरंत सूचना दें।
आपकी सतर्कता एक मासूम की जिंदगी बचा सकती है।
📞 संपर्क नंबर: पुलिस कंट्रोल रूम – 7579257572
DEOC रुद्रप्रयाग – 8958757335



