उत्तराखंड

पौड़ी पुलिस की मुस्तैदी से बची जान, 20 मीटर गहरी खाई में गिरे युवक का रेस्क्यू

पौड़ी पुलिस की मुस्तैदी से बची जान, 20 मीटर गहरी खाई में गिरे युवक का रेस्क्यू

हिम उत्तराखंड न्यूज संपादक 

कोटद्वार। पौड़ी पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। श्रीनगर–कोटद्वार मार्ग पर कार के खाई में गिरने से घायल हुए व्यक्ति को पुलिस टीम ने सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 अप्रैल 2026 की रात करीब 09:00 बजे कोतवाली कोटद्वार अंतर्गत चौकी दुगड्डा को सूचना मिली कि एक कार (UK07-AT5222, वैगनआर) अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई है।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी दुगड्डा पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके के लिए रवाना हुए। घटनास्थल हल्द्वानी पुलिया के पास पाया गया, जहां कार पुलिया की पैराफिट तोड़ते हुए करीब 20 मीटर गहरी खाई में जा गिरी थी।

मौके पर निरीक्षण के दौरान वाहन के अंदर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में फंसा मिला। उसके सिर में गंभीर चोटें थीं और वह खुद बाहर निकलने में असमर्थ था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने बिना देर किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इसके बाद घायल को तत्काल 108 एम्बुलेंस के माध्यम से राजकीय चिकित्सालय कोटद्वार भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक व्यक्ति की जान बच सकी, जिसकी स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button