उत्तराखंड

थराली में महिला पर भालू का हमला, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

थराली में महिला पर भालू का हमला, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

चमोली जिले के थराली विकासखण्ड के बूंगा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब घास लेने जंगल गई एक महिला पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और बुरी तरह लहूलुहान हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा के जरिए थराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार घायल महिला की पहचान गोविंदी देवी उर्फ गोल्डी देवी, निवासी हरमनी तल्ली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला अपने मायके बूंगा गांव आई हुई थी और घास लेने जंगल गई थी, तभी भालू ने उस पर हमला कर दिया।

महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे कुलसारी से हेली सेवा के माध्यम से हायर सेंटर के लिए एयरलिफ्ट किया गया।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घायल महिला का हालचाल जाना। विभाग की ओर से तात्कालिक सहायता के रूप में 30 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी दी गई है।

फिलहाल महिला का इलाज हायर सेंटर में चल रहा है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button