अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशदेहरादून

हेमवती नंदन बहुगुणा को दिल्ली मे भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित

हिम उत्तराखंड न्यूज ब्यूरो

हेमवती नंदन बहुगुणा को दिल्ली मे भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित

 

दिल्ली प्रेस क्लब में आज एक श्रद्धांजलि सभा में भारत के महान नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा को उनकी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

श्रद्धांजलि सभा में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप कांग्रेस के पूर्व सयुंक्त सचिव हरिपाल रावत जाने-माने पत्रकार कुशाल जीना सुनील नेगी राज्य आंदोलनकारी सत्येंद्र रावत अनिल पत, प्रताप थलवाल समेत अनेक लोगों ने भाग लिया।

इस मौके पर हरीश रावत और धीरेंद्र प्रताप ने हेमवती नंदन बहुगुणा को भारत के राजनीतिक इतिहास का बेमिसाल नेता बताया जिन्होंने भारत की आजादी की लड़ाई में जहां पर चढ़कर भाग लिया वहीं देश की आजादी के बाद देश के विकास में भी अहम भूमिका का निर्वहन किया धीरेंद्र प्रताप ने इस मौके पर स्वर्ग हेमवती नंदन बहुगुणा को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग की। पत्रकार सुनील नेगी हरिपाल रावत और कुशल जीना ने हेमवती नंदन बहुगुणा को शानदार प्रशासक बताया और पेट्रोलियम के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और कहा आज जो तेल संकट से भारत लड़ रहा है वह उसे वक्त उन्होंने पेट्रोलियम मंत्री रहते हुए फॉरेस्ट की खाड़ी के देशों से जो संबंध बनाए उसका नतीजा है कि भारत को देश को आत्मनिर्भर होने में मदद मिली है। इस मौके पर उनके याद में 2 मिनट मोन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button