उत्तराखंडदेशदेहरादून

विधानसभा सत्र से लौटने पर विधायक सविता कपूर का स्वागत केंट क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन,

विधानसभा सत्र से लौटने पर विधायक सविता कपूर का स्वागत केंट क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन,

(हिम उत्तराखंड न्यूज ब्यूरो)

सदन में जनहित के मुद्दे उठाने पर जताया आभार देहरादून। विधानसभा सत्र से लौटने पर केंट विधानसभा क्षेत्र में विधायक सविता कपूर का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर सम्मानित किया और विधानसभा में क्षेत्रीय तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विधायक सविता कपूर ने कहा कि हाल ही में संपन्न विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन में उठाया। उन्होंने विशेष रूप से दिव्यांगजनों की सुविधाओं में सुधार, कुम्हार समाज एवं हस्तशिल्प कलाकारों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा उनकी आजीविका को सशक्त बनाने से जुड़े विषयों को प्रमुखता से रखा।इसके अलावा उन्होंने ज्वाइंट सिविल हॉस्पिटल प्रेमनगर में मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल में बेडों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता का मुद्दा भी सदन में उठाया, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।इस दौरान केंट विधानसभा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने विधायक सविता कपूर के जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाने की सराहना की। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, राहुल चौहान, उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, संतोष कोटियाल, संजय अरोड़ा, एक महाजन, अभिषेक शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button