उत्तराखंडदेशदेहरादून

सरकारी देयों की वसूली में लापरवाही पर डीएम ने जताई नाराजगी

सरकारी देयों की वसूली में लापरवाही पर डीएम ने जताई नाराजगी

(हिम उत्तराखंड न्यूज ब्यूरो)

पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहकारिता विभाग की योजनाओं, समितियों की प्रगति तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारिता तंत्र को सशक्त बनाने को लेकर समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सहकारी देयों की वसूली की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वसूली कार्य में एमपैक्स के सचिवों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन एमपैक्स (बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समितियां) की वसूली 50 प्रतिशत से कम है, उनके सचिवों का वेतन रोके जाने की कार्रवाई की जाए। वहीं 90 प्रतिशत से अधिक वसूली करने वाली समितियों को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित करने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सहकारी समितियों के माध्यम से जनसेवाओं के बेहतर वितरण पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा इनके सकारात्मक प्रभाव का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इनसे लाभान्वित हो सकें। उन्होंने अन्न भंडारण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति के गोदामों का उपयोग करने का सुझाव भी दिया।

बैठक में जिला सहकारिता निबंधक सौरभ कुमार, मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button