उत्तराखंडदेशदेहरादून

शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा

शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा

(हिम उत्तराखंड न्यूज ब्यूरो)

पौड़ी। उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन शाखा के शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याएं हल करना अपनी प्राथमिकता बताया।

शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा ने पौड़ी शाखा के जनपद अध्यक्ष सीताराम पोखरियाल, सचिव दीपक गोडियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ नौटियाल, उपाध्यक्ष कमल धस्माना, कोषाध्यक्ष अंकित कठैत, संगठन मंत्री संजय सिंह, भावना नेगी, संयुक्त मंत्री प्राची बडोनी, कामनी रावत, संदीप भटट और विकास रावत को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली सहित कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यचिकित्साधिकारी डा.शिवमोहन शुक्ला ने कर्मचारियों को सरकारी कार्यालयों की रीढ़ बताया। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री राकेश रावत, मंडल अध्यक्ष रेवती नंदन डंगवाल, मंडल सचिव अभिषेक नवानी, महेश गिरी, अंकित भटट, भवान सिंह, जसपाल रावत, एसएसी बड़थ्वाल आदि शामिल रहे। संचालन मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय नेगी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button