अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशदेहरादून

भराड़ीसैंण में कांग्रेस का जोरदार विधानसभा घेराव, वाटर कैनन के बीच सरकार के खिलाफ गूंजे नारे स्थाई राजधानी गैरसैंण,

भराड़ीसैंण में कांग्रेस का जोरदार विधानसभा घेराव, वाटर कैनन के बीच सरकार के खिलाफ गूंजे नारे

स्थाई राजधानी गैरसैंण, महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर हजारों कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

भराड़ीसैंण।विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन भराड़ीसैंण विधानसभा के बाहर कांग्रेसियों ने स्थाई राजधानी गैरसैण, प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा सहित कई मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, चुनाव अभियान समिति के प्रमुख हरक सिंह रावत सहित कई कांग्रेसी दिग्गज नेताओं के साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने विधानसभा कूच करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान पुलिस द्वारा वाटर कैनन की बौछार कर प्रदर्शनकारियों को रोका गया।भराडीसैंण विधानसभा का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसियों के बढ़ते हुजूम के आगे जंगलचट्टी बैरियर और दुपतोलासैंण बैरियर पर खड़े पुलिसकर्मी भी बेबस नजर आए। काफी जद्दोजहद के साथ रोकने के बाद भी कांग्रेसियों का हुजूम विधानसभा की ओर आगे बढ़ता गया।

विधानसभा के मुख्य बैरियर दिवालीखाल पहुंचने पर कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।इस बीच कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता पुलिस द्वारा लगाए बैरिकेट्स के ऊपर चढ़ कर बैठ गए और वहीं पर धरना देने लगे। हरक सिंह रावत ने पूरे जोश के साथ कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा।

इस दौरान तीन घंटे से अधिक समय तक पूरा दिवालीखाल स्थाई राजधानी गैरसैंण, महिला विरोधी ये सरकार नहीं चलेगी नही चलेगी, बलात्कारियों की ये सरकार नहीं चलेगी – नहीं चलेगी, गट्टू फट्टू की सरकार नहीं चलेगी – नहीं चलेगी, अंकिता को न्याय दो – न्याय दो, पहाड़ की बेटी को न्याय दो के नारों से गूँजता रहा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हमने उत्तराखंड और गैरसैंण के विकास के लिए जो रोड मैप तैयार किया था वो एक इंच भी आगे नहीं बढ़ पाया है और इसमें भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आज उत्तराखंड में भाजपा की तानाशाही सरकार ने जिस प्रकार से शांतिपूर्वक अपनी मांगों के समर्थन, उत्तराखंड की मांगों के पक्ष में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर पर विधायक बद्रीनाथ लखपत बुटोला, जिला अध्यक्ष सुरेश डिमरी, प्रदेश महामंत्री हरि कृष्णा भट्ट, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, पूर्व प्रमुख डी डी कुनियाल, कांग्रेस वरिष्ठ नेता प्रकाश रावत, हरेंद्र राणा, गोविंद सजवाण, शैलेदर नेगी, प्रमोद बिष्ट, योगेन्द्र बिष्ट, सुरज शैलानी, रावत , किशोर, गौरव चौधरी, प्रदेश महामंत्री हरि कृष्ण भट्ट, संदीप कुमार, वीरेन्द्र मिंगवाल, संदीप नेगी, राजेश्वरी नेगी, दर्शन सिंह आदि सहित तमाम लो शािमल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button