
यूकेडी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, 2027 की रणनीति पर मंथन
हिम उत्तराखंड न्यूज संपादक
देहरादून में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कार्यालय में केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती के नेतृत्व में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के राजनीतिक-सामाजिक हालात, संगठन की मजबूती, पारदर्शिता और उत्तराखंड की सामाजिक-सांस्कृतिक पहचान से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर भी मंथन किया गया। पार्टी ने जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को और मजबूत एवं जवाबदेह बनाने का संकल्प लिया।
यूकेडी ने कहा—जनता के मुद्दे सर्वोपरि, उत्तराखंड का स्वाभिमान सर्वोपरि।



