
चमोली के पोखरी विकासखंड के नैल गांव में दर्दनाक हादसा सामने आया है
हिम उत्तराखंड न्यूज संपादक
सुबह करीब 8 बजे देवरानी-जेठानी लक्ष्मी देवी (42) और विमला देवी (55) घास लेने जंगल गई थीं।
घर से करीब 200 मीटर दूर पहुंचते ही अचानक भालू ने दोनों महिलाओं पर हमला कर दिया।
हमले के दौरान दोनों महिलाएं खड़ी चट्टान से नीचे गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।
ग्रामीणों ने दोनों को सीएचसी पोखरी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने विमला देवी को मृत घोषित कर दिया।
वहीं गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी देवी को हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन श्रीनगर के पास उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने और गांव में भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।



