उत्तराखंड

उत्तराखंड में सावन के पहले सोमवार पर बड़ा हादसा—मंदिर दर्शन के दौरान मासूम बच्चा नदी में बहा।

उत्तराखंड | बागेश्वर से दुखद खबर

हिम उत्तराखंड न्यूज संपादक

सावन के पहले सोमवार के पावन अवसर पर उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। शिवालय मंदिर के पास सरयू नदी के तेज बहाव में लाहुर गांव का करीब 7 से 8 वर्षीय मासूम राकेश बह गया।

जानकारी के अनुसार, सावन के पहले सोमवार पर मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इसी दौरान मासूम नदी के किनारे पहुंचा और अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन उफनती धारा में वह देखते ही देखते ओझल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया। पूरे क्षेत्र में इस घटना के बाद शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में नदी-नालों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और बच्चों पर विशेष निगरानी रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button