उत्तराखंडदेशदेहरादून

जवाहर नवोदय विद्यालय में 6 बच्चों का चयन।

इतिहास रचता जा रहा है गिनतीगांव का स्कूल।

हिम उत्तराखंड न्यूज ब्यूरो

जवाहर नवोदय विद्यालय में 6 बच्चों का चयन।

जाहिद हबीबी।

कालाढूंगी। विकास खंड कोटाबाग के अंतर्गत आने वाला एक सरकारी स्कूल जो इन दिनों बुलंदियों को छूता जा रहा है, नवोदय विद्यालय परीक्षा हो या जवाहर नवोदय विद्यालय या फिर सैनिक स्कूल या अन्य कोई परीक्षा, प्रतियोगिता यहां के बच्चे उत्कृष्ट प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं।

हम बात कर रहे हैं, कोटाबाग ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय गिनतीगाँव की, जिसने इस सत्र में भी एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। विद्यालय के छह छात्र-छात्राओं ने जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करते चयनित होकर पूरे गाँव को गौरवान्वित किया है। विद्याल प्रधानाध्यापिका ममता गुप्ता ने बताया कि इन चयनित बच्चों में चित्रांश नंदा, लव्यांश, गौरांश, दिव्यांश, रिद्धिमा और यामिनी शामिल हैं। इतना ही नहीं जिला स्तर की मेरिट में चित्रांश नंदा ने तीसरी रैंक हासिल कर विशेष प्रशंसा अर्जित की। स्कूल प्रांगण में प्रधानाध्यापिका ममता गुप्ता ने सभी छह बच्चों को माला पहनाकर और मिठाई बाँटकर बधाई दी। उन्होंने इस उपलब्धि को स्कूल शिक्षकों और बच्चों की मेहनत बताते हुए शिक्षकों की मेहनत की प्रशंसा की। तो वहीं

शिक्षकों का कहना है कि नियमित टेस्ट, समूह-अध्ययन और अभिभावकों के सहयोग से यह नतीजा संभव हुआ। उपस्थित ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापिका एवं शिक्षकों का आभार जताया। लोगों का कहना था कि जबसे इस विद्यालय में ममता गुप्ता मैडम आई हैं तबसे विद्यालय की दशा और दिशा दोनों बदलती जा रही हैं, उनकी मेहनत से विद्यालय पूरे विकास खंड में ही नहीं जिले भर में प्रगति की ओर अग्रसर है। इस उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी हवलदार प्रसाद, ब्लॉक प्रमुख मनीषा जंतवाल एवं अन्य लोगों ने सभी स्कूल स्टाफ और बच्चों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button