अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशदेहरादून

एलपीजी आपूर्ति पर प्रशासन सख्त, कालाबाजारी रोकने को 15 टीमें गठित।

एलपीजी आपूर्ति पर प्रशासन सख्त, कालाबाजारी रोकने को 15 टीमें गठित।

डीएम ने गैस एजेंसियों के स्टॉक व वितरण की निगरानी के दिए निर्देश

पौड़ी। जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडरों की सुचारु आपूर्ति और वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, वितरण प्रणाली, स्टॉक की स्थिति तथा कालाबाजारी और जमाखोरी पर नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों को प्राथमिकता के आधार पर व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने घरेलू गैस के व्यावसायिक दुरुपयोग, कालाबाजारी और जमाखोरी पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

डीएम ने बताया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जनपद में 15 टीमों का गठन किया गया है, जो उपजिलाधिकारियों के समन्वय से विभिन्न क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण और सघन चेकिंग अभियान चलाएंगी। साथ ही सभी गैस एजेंसियों की सूची उपजिलाधिकारियों को उपलब्ध कराने तथा एजेंसियों से स्टॉक, प्राप्ति और वितरण की दैनिक रिपोर्ट लेने के निर्देश भी दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर आरक्षित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तेल कंपनियों के सेल्स अधिकारियों और डिपो इंचार्ज के साथ समन्वय बनाए रखने को भी कहा।

इसके अलावा उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गैस एजेंसियों, संबंधित अधिकारियों और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्थानीय समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।

बैठक में पेट्रोल और डीजल के रिटेल आउटलेटों की स्थिति पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने जमाखोरी की आशंका को देखते हुए इनके नियमित निरीक्षण के निर्देश हे

उपभोक्ताओं से अनावश्यक बुकिंग न करने की अपील

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यकता के अनुसार ही गैस रिफिल की बुकिंग करें, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि जनपद में गैस एजेंसियों के स्टॉक और वितरण की नियमित निगरानी की जा रही हे

डिजिटल माध्यम से भी हो रही निगरानी

जिले में गैस आपूर्ति के नोडल अधिकारी मयंक सैनी ने बताया कि जनपद में घरेलू गैस की आपूर्ति व्यवस्थित रूप से जारी है। वर्तमान में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और बुकिंग के आधार पर डिजिटल माध्यम से भी आपूर्ति की निगरानी की जा रही है।

बैठक में सभी उपजिलाधिकारी तथा पूर्ति निरीक्षक वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button